फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: दिन में तपिश बढ़ी, प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल बारिश के आसार

Wed, 17 May 2023 04:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 और 18 मई को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे पारे में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में दिन में तपिश बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल छाए। कई जगह हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 और 18 मई को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे पारे में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


बुधवार को जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को गर्म हवा का अहसास हुआ। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 36.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय।

संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, राजोरी, पुंछ में भी शाम को बादल छा गए थे। बनिहाल में दिन का तापमान 27.2, बटोत में 27.0, कटड़ा में 32.5 और भद्रवाह में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को बाद छा गए थे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.6, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। लेह में बीती रात को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें