फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मार्च में बढ़ी ठिठुरन, मैदानों में बरसा पानी, पहाड़ों पर बर्फबारी

Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में बदले मौसम के मिजाज से दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आई है। इसका अधिक असर जम्मू संभाग के जिलों में दिख रहा है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले मिजाज से मार्च के आखिर में जम्मू-कश्मीर में ठिठुरन बढ़ी है। दिन और रात के पारे में गिरावट जारी है। प्रदेश में रविवार को धूप खिली है। इससे पहले शनिवार को लगभग सभी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम की मार जारी है। 13 घंटे बाद शनिवार को दोपहर के समय हाईवे खोला गया। हालांकि मुगल और एसएसजी रोड अभी बंद हैं। 29 से 31 मार्च को दोबारा प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा शनिवार को प्रभावित रही। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर दोबारा बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर में दोपहर तक बारिश के बाद मौसम खुल गया था, लेकिन शाम को फिर तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे संभाग में सर्दी ठंड बढ़ गई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, कुपवाड़ा, पीरपंचाल, दूध पथरी व यूसमर्ग और जम्मू संभाग के उधमपुर व कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है।

कठुआ के मैदानी इलाकों में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। सांबा और कठुआ में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। उधमपुर के नत्थाटाॅप और बसंतगढ़ के बग्गन में सफेद चादर बिछी है। राजोरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, मंजाकोट व दरहाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। राजोरी जिले के दूरदराज ग्रामीण इलाके में बिजली गिरने से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। डोडा में दिनभर मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट

जम्मू-कश्मीर में बदले मौसम के मिजाज से दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आई है। इसका अधिक असर जम्मू संभाग के जिलों में दिख रहा है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री गिर कर 24.7 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 12.8, बटोत में सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 10.8, कटड़ा में सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्रीनगर में दिन का तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 10.2 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.0 व न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 और कारगिल का 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रियासी: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्राली ट्रायल का सफल परीक्षण, आज बक्कल आएंगे रेलवे मंत्री

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया निर्देश आजीविका से बेदखल करने की धमकी -महबूबा मुफ्ती
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें