फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू में बादल, गुलमर्ग, गुरेज सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Sun, 28 Jan 2024 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग, गुरेज, बंगस घाटी, जोजिला पास, बांदीपोरा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।  
विज्ञापन
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन की धूप के बाद जम्मू में रविवार को बादल छाए हुए हैं। जम्मू संभाग के जिला सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी में हल्की धूप और बादल की आंख-मिचौली जारी है। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग, गुरेज, बंगस घाटी, जोजिला पास, बांदीपोरा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।  

विज्ञापन


जोजिला पास पर हुई बर्फबारी के चलते श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि कारगिल को श्रीनगर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग जोजिला दर्रे के माध्यम से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

तीन महीने के लिए मुगल रोड बंद

जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को शनिवार को यातायात के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके चलते अब मुगल रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन को चलने की इजाजत नहीं होगी। 
विज्ञापन


बर्फबारी और मौसम विभाग की अगले कुछ दिनों तक फिर होने वाली बर्फबारी की भविष्यवाणी को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मुगल रोड को इस मौसम में स्थाई तौर पर बंद करने आदेश जारी किए गए। 

इस बारे में जिला विकास उपयुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी का कहना है कि हमने मुगल रोड को स्थाई तौर पर बंद कर दिया यह और अब अगले तीन महीने के बाद ही मुगल रोड पर यातायात बहाल हो पाएगा। उनका कहना है कि इस बार बर्फबारी ना होने की चलते इतिहास में पहली बार मुगल रोड इतनी देर तक खुली रहा, जिसका लोगों को काफी लाभ मिला है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से एक दिसंबर के बाद से (करीब 2 माह) चल रहा सूखा खत्म हुआ है। शुक्रवार-शनिवार को कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, पीर पंचाल, गुलमर्ग (एक इंच बर्फ गिरी), उत्तरी कश्मीर के एलओसी के पास पर्वतीय क्षेत्रों, गुरेज, पीर की गली, सोनमर्ग, हीरपोरा शोपियां, किश्तवाड़ के पाडर मचैल पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई।

कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, लेकिन जम्मू में दो दिन से धूप खिलने से दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

28 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 जनवरी से 3 फरवरी तक कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। 28 से 31 जनवरी के बीच बर्फबारी की सूरत में सिंथन पास, मुगल रोड, साधना, राजदान, जोजीला आदि मार्गों पर मौसम एडवाइजरी के तहत यातायात करने की सलाह दी गई है। 

पुंछ के निचले क्षेत्रों समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं, जम्मू में धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली है। दिन में ठंडक का अहसास कम हुआ है, लेकिन रात में कायम है। संभाग के अन्य हिस्सों में भी धूप खिली रही। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे कायम है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कश्मीर में रात का शून्य डिग्री से नीचे तापमान रहने से आगामी दिनों में पड़ने वाली बर्फ थोड़े समय तक टिकी रहेगी। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 13.3, पहलगाम में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 9.7 और गुलमर्ग में सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें