फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू में फिर छाए बादल, कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल

Tue, 21 Mar 2023 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी कई इलाको में हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव का यह सिलसिला 24 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
घाटी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में आज बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी कई इलाको में हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बहाल कर दिया गया है। यातायात विभाग ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन रखने और सहयोग करने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव का यह सिलसिला 24 मार्च तक जारी रहेगा। सोमवार को प्रदेश के कई इलाको में बारिश हुई। 

विज्ञापन


भद्रवाह में 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बनिहाल में 7. 8 एमएम, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 0. 4 एमएम, बनिहाल में 7. 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। कोकरनाग में 2. 1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जम्मू जिले में भी सोमवार सुबह संजय नगर, नानक नगर, गंग्याल आदि क्षेत्रों में बारिश हुई।

उधर, पुंछ एंव रोजारी जिले को कश्मीर जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर पिछले चार दिनों की ही तरह सोमवार को भी दिन भर भारी हिमपात जारी रहा। जिसके चलते मार्ग पर छह से आठ इंच तक ताजा बर्फ रिकार्ड की गई। इस बीच ताजा बर्फबारी से मुगलरोड पर कई स्थानों पर भारी हिमस्खन हो जाने से करीब सात किलो मीटर सड़क फिर से बाधित हो गई। जिसे हाल ही में पीडब्लयूडी मैकैनिकल विंग द्धारा बर्फ हटा कर साफ किया गया था। 
विज्ञापन


इस ताजा हिमपात और हिमस्खलन से मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम में लगे कर्मचारियों की मुशकिलें बड़ कर रह गई हैं।जिसके लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि अब मंगलवार से उन्हें फिर से पुंछ जिले की तरफ से 35 किलो मीटर से बर्फ हटाने का काम अंजाम देना पड़ेगा। पीडब्लयूडी मकैनिकल विंग के जूनियर इंजीनियर ताहिर न्याज ने बताया कि पिछले चार दिनों से मुगलरोड पर ताजा हिमपात हो रहा है जिसमें आज भारी हिमपात हुआ है, जिससे 35 किलो मीटर से 42 किलो मीटर के बीच कई स्थानों पर भारी हिमस्खलन हुआ है, जिससे मुगलरोड का वह भाग भी फिर से बाधित हो गया है।

इसे हमने तीन दिन पहले बर्फ हटा कर अपने वाहनों के चलने योग्य बनाया था। इस हिमस्खलन से मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा करने में एक दो दिन का समय अधिक लगेगा।गोरतलब हैकि पुंछ जिले की तरफ से 44 किलो मीटर लम्बी मुगलरोड से पीडब्लयूडी मैकैनिकल विंग पुंछ द्धारा शनिवार तक 42किलो मीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था लेकिन ताजा हिमपात से हुए हिमस्खलन से विभाग का काम बड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें