फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: 29 जनवरी से दो दिन तक भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 28 Jan 2023 12:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
पीर पंजाल की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से पटी हुईं - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इस बीच जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का तापमान 21.1 और बीती रात का सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 7.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थान- न्यूनतम तापमान
कारगिल- माइनस 13.6

लेह- माइनस 11.2
गुलमर्ग- माइनस 8.6

पहलगाम- माइनस 4.3
कुपवाड़ा- माइनस 3.7

कोकरनाग- माइनस 0.9
काजीकुंड- माइनस 0.6

बनिहाल- माइनस 0.6
बटोत- माइनस 0.1

भद्रवाह- माइनस 0.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें