फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: जम्मू-कश्मीर में ठंड की दस्तक, लेह में रात का पारा शून्य से नीचे, आगामी कोहरे से बढ़ेगी चुनौती

Tue, 05 Nov 2024 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन आगामी कोहरे से चुनौती बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के आगामी मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ा है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। शुष्क मौसम बढ़ने से आगामी कोहरे से चुनौती बढ़ेगी। लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे होने से ठंड ने जोर पकड़ा है।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 25.4, बटोत में 25.0, कटड़ा में 29.2 और भद्रवाह में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 1.0 तथा गुलमर्ग में अधिकतम 16.2 व न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें