फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में बर्फबारी; जम्मू में तपिश बढ़ी, आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना है। यहां कई जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम चल रहा है, लेकिन जम्मू में गर्मी जोर पकड़ रही है। मौसम साफ होने से तापमान में उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर में चिलचिलाती धूप में लोगों के पसीने छूटे। यहां अधिकतम पारा सामान्य से चढ़कर 35.9 और न्यूनतम 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 21.4, बटोत में 24.6, कटड़ा में 32.7 और भद्रवाह में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन भर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 19.9, पहलगाम में 16.2 और गुलमर्ग में 8.0 डिग्री रहा। लेह में 12.8 और कारगिल में 16.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें