फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम साफ रहने से दिन के पारे में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के कारण दिन के साथ रात के तापमान में उछाल आया है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 8 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 21.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2, बटोत में 2.7, कटड़ा में 8.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 और कारगिल में माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें