जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 29 अक्टूबर को हुए बीएसएफ पर हुए आतंकी हमले का वीडियो एक महीने बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आतंकियों द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन
इस हमले में हाल ही में मारा गया आतंकी नवीद जट भी शामिल था। अचानक हुए काफिले पर हमले में पांच बीएसएफ के जवान घायल हुए थे। वहीं इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी।
यह हमला श्रीनगर के पंथा चौक के पास बीएसएफ के गश्ती वाहन पर किया गया था। इसमें बीएसएफ के 163वीं बटालियन के पांच जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी।