फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: मुस्लिम छात्रा ने पहाड़ी भाषा में गाया राम भजन, जमकर हो रही तारीफ, आप भी सुनिए

Tue, 16 Jan 2024 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर की छात्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्रा पहाड़ी भाषा में राम भजन गाते हुए सुनी जा सकती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की छात्रा, श्री राम मंंदिर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की मुस्लिम छात्रा सैयद बतूल जहरा ने हाल ही में राम भजन को अपनी मातृभाषा पहाड़ी में गाया। इसका वीडियो छात्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो जमकर वायरल हो गया है। यूजर्स छात्रा की खूब तारीफ कर रहे हैं। छात्रा बतूल उत्तरी कश्मीर के उड़ी क्षेत्र की रहने वाली हैं और कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाने वाली उड़ी अब राम भजन के लिए जाना जाने लगा है। अपने 52 सेकंड के वीडियो से बतूल ने उड़ी को सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में छात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का व्रत रख रहे हैं। उन्होंने यह संकल्प राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नेक आमद के लिए किया है। आगे जहरा ने कहा कि आज पूरा देश राम गीत गुनगुना रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर भी इस समारोह में जुड़ गया है। जहरा ने इसके बाद पहाड़ी में राम भजन गाया। 

Trending Videos

अपने भजन का वीडियो वायरल होने से जहरा बेहद खुश है। उसने बताया, 'मैंने जुबिन नौटियाल का एक गाना सुना और मुझे यह बहुत पसंद आया। मैंने सोचा कि अगर यह हिंदी में हो सकता है, तो पहाड़ी में क्यों नहीं हो सकता। फिर इसे पहाड़ी में लिखा और गाया। मैंने इसे रिकॉर्ड किया और अपने सर को दिखाया। उन्होंने इसे पोस्ट किया और यह वायरल हो गया...।'

जहरा ने आगे कहा, 'एलजी (मनोज सिन्हा) को धन्यवाद, उनकी वजह से लोगों के दिमाग से नकारात्मक चीजें दूर हो रही हैं। मेरे मुस्लिम भाइयों ने भी मेरी बहुत सराहना की... हमारे इमाम ने संदेश दिया कि हमें उस देश से प्यार करना चाहिए जिसमें हम रहते हैं... श्री राम को उनकी ईमानदारी और न्याय में विश्वास के कारण 'पुरुषोत्तम' कहा जाता है...।"

 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से शुरू होंगे। 

मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह के अंदर श्री राम लला की औपचारिक स्थापना की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान  की घोषणा की थी। वाराणसी के एक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'अमृत महोत्सव' मनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें