फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सिद्दड़ा मुठभेड़ के 36 घंटे बाद भी अनसुलझे सवाल सामने, आखिरकार ट्रक और आतंकी कहां से आए

Fri, 30 Dec 2022 02:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Sidhra Encounter jammu: पुलिस ने हालांकि ट्रक का पता लगाने के लिए सांबा से लेकर सिद्दड़ा तक करीब 500 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले है। अभी तक ट्रक के रूट की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सिद्दड़ा मुठभेड़ में जला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्दड़ा मुठभेड़ को खत्म हुए 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी इस मामले में कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं। बीएसएफ का कहना है कि सीमा पर कहीं भी तारबंदी नहीं कटी है। न ही किसी जगह पर अभी तक टनल मिली है।

विज्ञापन


पुलिस के पास इसकी जानकारी नहीं है कि ट्रक कहां से आया था, क्योंकि इसका चेसी नंबर, इंजन नंबर, नंबर प्लेट मिटा दी गई थी। अब सवाल उठता है कि यह ट्रक सिद्दड़ा तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने हालांकि ट्रक का पता लगाने के लिए सांबा से लेकर सिद्दड़ा तक करीब 500 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले है। 

अभी तक ट्रक के रूट की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि ट्रक के भीतर जो ठिकाना बनाया गया था, उसे काफी आराम और वक्त लेकर बनाया गया था, क्योंकि ट्रक के भीतर जो भूसा था उसे खुले में ही रखा गया था, जबकि आतंकियों का ठिकाना बोरियों में बंद गेहूं के चूरे से बना हुआ था।
विज्ञापन


बोरियों को चारों तरफ से भूसे से कवर कर लिया गया था। इस तरह का ठिकाना तैयार करने में काफी वक्त लगाया गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए कई जगहों पर सर्च की जा रही है।

ट्रक के जल जाने और इसके चेसी नंबर, इंजन नंबर को रगड़ने और नंबर प्लेट के बदले जाने की वजह से ट्रक का मूल पता नहीं चल पा रहा है। कोशिश है कि जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें