सुरक्षा के लिए भी खतरा
जानकार बताते हैं कि तस्करी कर लाई गई ये किशोरियां/ युवतियां जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेश में सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हैं। पुलिस की सीआइडी विंग के अनुसार इस प्रदेश में पहले से 13,700 रोहिंग्या व बांग्लादेशी रह रहे हैं। रोहिंग्याओं की संख्या प्रदेश में वर्ष 2008 से 2016 के बीच तेजी के साथ बड़ी थी।
एनआईए ने पिछले वर्ष 44 गुर्गों को किया था गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले वर्ष नवंबर माह में मानव तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू -कश्मीर सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी कर मानव तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया कर 44 गुर्गों को गिरफ्तार किया था।
कब-कब पकड़ी गईं रोहिंग्या महिलाएं व युवतियां
- 25 मई 2024: पुलिस ने जम्मू के कासिम नगर से फर्जी दस्तावेज पर रह रही एक रोहिंग्या महिला को पकड़ा था
- 7 फरवरी 2024 जम्मू सिटी पुलिस ने दो किशोरियों के साथ बंगाल के व्यक्ति को पकड़ा
- 3 फरवरी 2024 जम्मू के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में तीन रोहिंग्या युवतियों को बरामद किया था
- 19 दिसंबर 2023 जम्मू के बठिंडी इलाके में छापे के दौरान रोहिंग्या युवती को पकड़ा गया
- 29 नवंबर 2023 जम्मू बस स्टैंड से छह रोहिंग्या युवतियां पकड़ी गई थी, जिन्हें कश्मीर ले जाया जा रहा था।