फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रहे दो रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान जाना था मकसद

Thu, 02 Mar 2023 01:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दोनों के खिलाफ विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे। वह इन लोगों को फेसबुक के जरिए संपर्क कर रहा था।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बस स्टैंड से दो रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों अवैैध रूप से नेपाल के रास्ते जम्मू तक पहुंचे थे। जम्मू पहुंचे यह लोग बस स्टैंड से पकड़े गए हैं। यहां से श्रीनगर और श्रीनगर से एलओसी क्रास कर अफगानिस्तान जाना चाहते थे।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों श्रीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे। वह इन लोगों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए संपर्क कर रहा था।

दोनों को कहा गया कि वह श्रीनगर पहुंचे। वहां से पहले इनको पाकिस्तान और फिर वहां से अफगानिस्तान भेज देगा। यह दोनों जयपुर से होते हुए जम्मू पहुंचे। इसकी जानकारी जिला पुलिस को लगी। इसके बाद बस स्टैंड जम्मू पर पुलिस ने साधा वर्दी में जवानों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात यह दोनों बस स्टैंड पहुंचे। यह दोनों बस में बैठकर श्रीनगर जाने की फिराक में थे। तभी इन दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों पर विदेशी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें