फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: घाटी में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दो एयर एंबुलेंस होंगी तैनात, बनेगी चिकित्सा टास्क फोर्स

Thu, 09 Feb 2023 12:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सेना की मदद से चिकित्सा देखभाल को मजबूत बनाया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रत्येक आयोजन स्थल पर तीन क्रिटिकल केयर एंबुलेंस तैनात होंगी।
विज्ञापन
Air Ambulance - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में मई में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विदेशों से आने वाले मेहमानों को आपात स्थिति में उच्च स्तरीय चिकित्सा देखभाल के प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक उड्डयन से दो एयर एंबुलेंस की मांग की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सेना की मदद से चिकित्सा देखभाल को मजबूत बनाया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रत्येक आयोजन स्थल पर तीन क्रिटिकल केयर एंबुलेंस तैनात होंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी आधुनिक एंबुलेंस के अलावा अन्य चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सभी चिकित्सा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर में आधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। जिला और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर समग्र व्यवस्था की निगरानी के लिए एक चिकित्सा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। जी-20 विश्व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी सहयोग मंच है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। अतिरिक्त मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन डॉ. शफकत खान ने चिकित्सा प्रबंधों पर प्रस्तुति दी। इसमें विभागाध्यक्षों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के लिए चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल सुविधा उपलब्ध होगी। गणमान्य व्यक्तियों के लिए यात्रा स्थलों और अन्य भ्रमण स्थलों पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा गया, जिन्हें इस अवधि के दौरान ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। बैठकों वाले सभी स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें