फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन का स्वर्ण युग: 75 साल में सबसे ज्यादा, इस साल अब तक1.62 करोड़ पर्यटक पहुंचे जम्मू कश्मीर

Fri, 07 Oct 2022 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तीन दशकों के बाद कश्मीर घाटी लाखों पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कश्मीर पर्यटन के स्वर्ण युग की वापसी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर आने वाले पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या केंद्र शासित प्रदेश में हुए समग्र विकास और बदलाव को दर्शाती है।
विज्ञापन
श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक रिकॉर्ड 1.62 करोड़ पर्यटकों ने पहुंचे हैं, जो कि पिछले 75 साल में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह केंद्र शासित प्रदेश के संपूर्ण विकास और बदलाव का गवाह है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन दशकों के बाद कश्मीर घाटी लाखों पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कश्मीर पर्यटन के स्वर्ण युग की वापसी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर आने वाले पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या केंद्र शासित प्रदेश में हुए समग्र विकास और बदलाव को दर्शाती है।

प्रवक्ता ने कहा कि पर्यटन जम्मू कश्मीर में रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत है और जनवरी, 2022 से अब तक 1.62 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया है, जो स्वतंत्रता के 75 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि इस साल के पहले आठ महीनों में 3.65 लाख अमरनाथ यात्रियों सहित 20.5 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें