फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 12 अक्टूबर को आयोजित होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, पहुंच सकते हैं पीएम मोदी

Wed, 14 Aug 2019 01:47 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इन्वेस्टर समिट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 और अनुच्छेद 35ए निष्प्रभावी होने के साथ ही केंद्र सरकार यहां विकास विकास की रफ्तार तेज करने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए सबसे पहले मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में इन्वेस्टर समिट कराने का निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं इस इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (वाणिज्य और उद्योग) एनके चौधरी ने बताया कि 12 से 14 अक्टूबर तक घाटी में पहला इन्वेस्टर समिट का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समिट श्रीनगर में आयोजित होगा। यह प्रदेश में पहला मौका होगा जब कोई इन्वेस्टर समिट प्रदेश में आयोजित होगी। इसका समापन समारोह 14 अक्तूबर को जम्मू विश्वविद्यालय में होगा। 

मंगलवार को राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। बताया कि इसमें केंद्रीय मंत्री, विभिन्न सचिव, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, व्यापार जगत और बड़े उद्योगपति शिरकत करेंगे। आयोजक जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन की ओर से करवाए जा रहे सम्मेलन में उद्योग व व्यापार जगत से 2000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए हार्टिकल्चर एंड पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, टूरिज्म एंड हॉस्पेटिलटी, फिल्म इंडस्ट्री, आईटी एंड आईटीईएस, हेल्थ केयर एंड फार्मास्युटिकल, सिक्लस एंड एजूकेशन के क्षेत्रों की शिनाख्त की गई है। सम्मेलन के लिए अगले माह नई दिल्ली में अंबेसडर मीट और मीडिया मीट होगी। अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई के अलावा विदेश में दुबई, अबुधाबी, लंदन, नीदरलैंड, सिंगापुर और मलयेशिया में रोड शो भी प्रस्तावित हैं।
 

गत दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी। यहां निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। शुक्रवार को हुई वित्त मंत्रालय और देश के सभी शीर्ष कारोबारियों की बैठक में जम्मू-कश्मीर निवेश को लेकर चर्चा हुई थी।

इस बैठक में कारोबारियों ने स्पष्ट किया की धारा 370 हटाने के बाद, इंडस्ट्री लीडर अलग-अलग सेक्टर में निवेश करने के लिए घाटी का रुख करेंगे। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, होटल इंडस्ट्री, फूड पार्क जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में निवेश और रोडमैप को लेकर इंडस्ट्री बॉडी सीआईआई ने बाकायदा रूपरेखा भी तैयार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें