बिलावर। डीसी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर चरणजीव कुमार ने बिलावर उपजिले के बाजारों का दौरा कर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के सैंपल भर कर चालान भी काटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में उपजिले के बिलावर मुख्य बाजार, मांडली, गुजरु नगरोटा और रामकोट के छलाकोट का दौरा किया। वहीं, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर पांच सैंपल भरे और साफ-सफाई नहीं रखने पर तीन दुकानदारों के चालान भी काटे। इस कारण बाजारों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने कई दुकानदारों को साफ-सफाई की हिदायत दी और कइयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कम गुणवत्ता कि कम गुणवत्ता वाली मिठाइयों को बेचने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से पेश आएगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।