फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जम्मू कश्मीर को मिलेगा कई विकास परियोजनाओं का तोहफा

Tue, 20 Dec 2016 01:14 PM IST
संजीव दुबे, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे योजनाओं का उद्धाटन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
साल 2017 रियासत जम्मू कश्मीर में विकास की रफ्तार को गति देने के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसका कारण यह हैं कि कई विकास परियोजनाएं जो पूरी हाेंगी वह देश में अपने आप में इतिहास बनेंगी।
विज्ञापन


देश की सबसे लंबी हाइवे टनल एवं जम्मू श्रीनगर राजमार्ग का अहम हिस्सा चिनैनी नाशरी का काम पूरा होगा और इसमें वाहन दौड़ने से जम्मू श्रीनगर के बीच की लंबाई करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। चिनैनी नाशरी टनल को राष्ट्र को समर्पित करने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत में आएंगे।

इसके अलावा 330 मेगावाट पन बिजली उत्पादन क्षमता की किशन गंगा पन बिजली परियोजना से उत्पादन शुरू होने से एनएचपीसी और देश को यहां एक ओर पन बिजली परियोजना मिलेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रियासत को 12 फीसदी मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

 

2017 में पूरा होगा फ्लाईओवर का काम

विक्रम चौक फ्लाइओवर का निर्माण जारी - फोटो : फाइल फोटो
वहीं शीतकालीन राजधानी जम्मू में यातायात को सुचारु करने की दिशा में काफी अहम बिक्रम चौक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी साल 2017 में पूरा होगा।

सरकार ने जम्मू शहर में पर्यटन व यहां के सौंदर्य के लिए महत्त्वपूर्ण कृत्रिम झील परियोजना का भी काम पूरा करने का टारगेट दिया हुआ है।  इसके अलावा सिटी चौक जम्मू में मल्टी लेवल पार्किंग का काम जून 2017 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाएं पर काम शुरू होगा

कई सड़कों के विस्तार की भी योजना - फोटो : डेमो फोटो
इन परियोजनाएं पर काम शुरू होगा 

1. 454 करोड़ की राशि से जम्मू अखनूर सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा होगा
2. 1000 मेगावाट पन बिजली उत्पादन क्षमता का पाकलडुल प्रोजेक्ट शुरू होगा। 
3. 624 मेगावाट पन बिजली उत्पादन क्षमता के कीरू प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू होगा
4. जम्मू एयरपोर्ट व रनवे के विस्तारीकरण का काम शुरू होगा। 
5. 2000 करोड़ के राशि से रिंग रोड के निर्माण का काम शुरू होगा। 
1. 454 करोड़ की राशि से जम्मू अखनूर सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा होगा
2. 1000 मेगावाट पन बिजली उत्पादन क्षमता का पाकलडुल प्रोजेक्ट शुरू होगा। 
3. 624 मेगावाट पन बिजली उत्पादन क्षमता के कीरू प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू होगा
4. जम्मू एयरपोर्ट व रनवे के विस्तारीकरण का काम शुरू होगा। 
5. 2000 करोड़ के राशि से रिंग रोड के निर्माण का काम शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें