फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हथियार और गोला बारूद के साथ तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने नापाक मंसूबों को किया विफल

Sat, 06 May 2023 04:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आतंकी मददगारों से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उनके कई केसों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों से सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तीनों से पूछताछ जारी है। पहला मामला अवंतिपोरा का है। यहां पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान त्राल अवंतिपोरा के बशीर अहमद और गुलजार अहमद नाम के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान उनके खुलासे पर एक एके-56 राइफल, एक एके मैगजीन, गोलियां, चार पिस्टल, छह पिस्टल मैगजीन, 24 पिस्टल राउंड के अलावा अन्य हथियार बरामद किया गया। इस संबंध में त्राल थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर, शोपियां ज़िले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शोपियां के नागिशेरन में नाका लगाया गया था। इस दौरान शोपियां पुलिस, सेना की 34आरआर और सीआरपीएफ की 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी ने व्यक्ति को जांच के लिए रोका।

इस दौरान उसने बचने का प्रयास किया। हालांकि पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान नागिशेरन शोपियां निवासी मोहम्मद अमीन डार के रूप में हुई है। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 मैगजीन एवं 8 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लश्कर के आतंकवादी मददगार के रूप में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार हथियारों और गोला-बारूद के साथ तीन आतंकी मददगारों की गिरफ्तारी ने आसपास के इलाकों में लक्षित हत्याओं या आतंकवादी हमलों को टाल दिया है। इसके अलावा युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए भर्ती करने के नापाक मंसूबों को भी विफल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें