एनआईए की विशेष कोर्ट ने 2019 में कतरोसा में पांच गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या से संबंधित मामले में वारंट जारी किया है। इसी के तहत एसआईयू आतंकी के घर पहुंची।
आतंकी तत्वों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सक्रिय आतंकवादी फारूक अहमद भट उर्फ नाली के पिता अब्दुल गनी भट के चेक देसेन यारीपोरा स्थित आवासीय परिसर में तलाशी ली। फारूक भट प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय आतंकवादी है।
विज्ञापन
वह आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित भी है। एनआईए की विशेष कोर्ट ने एक केस के मामले में तलाशी वारंट जारी किया था। इसके के तहत एसआईयू आतंकी के घर पहुंची। मामला वर्ष 2019 में कतरोसा कुलगाम में पांच गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या से संबंधित है। एसआईयू मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए तलाशी और जांच कर रही है।