फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: टनल में हर 50 मीटर पर तीसरी नजर; चिनाब पुल पर नो फ्लाई जोन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 04 Feb 2025 12:23 PM IST
निकिता गुप्ता अजय मीनिया अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर की आगामी ट्रेन सेवा में व्यापक सुरक्षा उपाय होंगे, जिनमें हर 50 मीटर पर सीसीटीवी निगरानी, चिनाब पुल पर सेना की जांच और विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त कोशिशें शामिल होंगी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर तक ट्रेन सेवा शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। ऐसे में जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेनों की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। कटड़ा से बनिहाल तक पड़ने वाली 27 टनलों के अंदर हर 50 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

विज्ञापन

इन कैमरों से निगरानी के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

चिनाब दरिया पर बने पुल की निगरानी सेना करेगी। किसी भी ट्रेन के गुजरने से पहले पूरे पुल की सेना जांच करेगी। सूत्रों का कहना है कि कटड़ा से जैसे ही कोई ट्रेन श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी, उसे रेलवे पुलिस, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, आरपीएफ, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के जवान उसकी पूरी तरह से जांच करेंगे।

यात्रियों को बिना तंग किए जांच की जाएगी। इसके लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसे सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। कटड़ा से बनिहाल तक ट्रैक की विशेष निगरानी के लिए रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और आरपीएफ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए ट्रैक को हिस्सों में बांटा जाएगा। कुछ ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, जो संवेदनशील हैं। इन जगहों पर सुरक्षाबलों की विशेष टुकड़ियां तैनात रहेंगी। 
विज्ञापन


चिनाब दरिया पर बना पुल नो फ्लाई जोन होगासेना पुल की वैसे ही जांच करेगी, जैसे अखनूर के पुराने पुल की होती है। पुल की चारों तरफ से निगरानी होगी। नो फ्लाई जोन रहेगा। वहीं, कटड़ा से कश्मीर तक के ट्रैक की जांच संबंधित थानों की पुलिस करेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले दूर होंगी कमियां
एसएसपी, कटड़ा रेलवे संजय कोतवाल ने कहा कि ट्रेन संचालन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली तैयार की गई है। सुरक्षा के लिए कई बंदोबस्त किए गए हैं, कुछ और किए जा रहे हैं, जो ट्रेन शुरू होने से पहले पूरे हो जाएंगे। सेना, सीआरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस मिलकर इसके लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें