फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जेके बोर्ड की परीक्षाओं के साथ जेईई मेन-2 के एग्जाम में हो सकता है क्लैश

Thu, 21 Sep 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेईई मेन सेशन-2 जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ क्लैश कर सकता है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन-2 एक से 15 अप्रैल तक होगा। वहीं, हार्ड जोन में 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल में होती हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के बीच टकराव होता दिख रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाला जेईई मेन सेशन-2 जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ क्लैश कर सकता है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन-2 एक से 15 अप्रैल तक होगा। 

विज्ञापन


वहीं, हार्ड जोन में 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल में होती हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के बीच टकराव होता दिख रहा है। इससे विद्यार्थियों पर तनाव बढ़ेगा, ऐसे में अब विद्यार्थियों को बोर्ड की डेटशीट का इंतजार है।

दूसरी ओर, सीबीएसई की परीक्षा के साथ जेईई मेन सेशन-2 का क्लैश होता दिख रहा है, क्योंकि सीबीएसई ने पहले ही सर्कुलर जारी कर 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक परीक्षाएं आयोजित करवाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि, जेईई मेन के पहले सेशन, नीट और सीयूईटी पर बोर्ड परीक्षाओं का अधिक असर नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रेक्टिकल परीक्षाएं जरूर प्रभावित होंगी। जेके बोर्ड की परीक्षाओं की बात करें तो गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री की परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है। अगर इन विषयों की परीक्षा जेईई मेन-2 के आसपास आती हैं तो छात्रों को काफी नुकसान होगा और तनाव बढ़ेगा।

वहीं, छात्रों का कहना है कि इंजीनियर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर दोनों परीक्षाएं एक साथ आती हैं तो तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस कारण सपने टूट जाएंगे। 

एनटीए को बोर्ड की परीक्षाएं देखकर ही शेड्यूल जारी करना चाहिए। अगर जेईई मेन-2 और बोर्ड परीक्षाओं में टकराव होगा तो भविष्य दांव पर लग जाएगा। बता दें जम्मू-कश्मीर में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद दसवीं से 12वीं तक परीक्षाएं मार्च से अप्रैल तक ली रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें