फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, तलाशी अभियान के दौरान युद्धक हथियार मिले

Wed, 25 Jan 2023 11:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने बड़े इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए।   
विज्ञापन
पुंछ में हथियार बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर हथियार और गोलियां बरामद कीं। एक ठिकाने से दो एके 47 राइफलें, 3 एके मैगजीन, 35 गोलियां जबकि दूसरे आतंकी ठिकाने से एके राइफल की 385 गोलियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ की 72वीं वाहिनी, रोमियो फोर्स की 39 आरआर और 15 गोरखा राइफल के जवानों ने पुंछ थाना क्षेत्र के कलाई टाप, शींदरा टाप, रत्ता जब्बड़ और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोपहर बाद सुरक्षाबलों ने रत्ता जब्बड़ क्षेत्र में आतंकियों के एक पुराने ठिकाने को ध्वस्त कर उसमें छुपा कर रखी दो एके राइफल और अन्य सामान बरामद किया। वहीं सुरनकोट तहसील में सेना की 15 ग्रेनेडियर और सुरनकोट में तलाशी अभियान के दौरान एक पुराना आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर उसमें से एके राइफल की 385 गोलियां बरामद की हैं।

शोपियां में ग्रेनेड के साथ आतंकी गिरफ्तार

शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के मुजमर्ग से सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार इसकी शिनाख्त बाबापोरा जैनापोरा निवासी मोहम्मद आसिफ नायकू के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें