फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: रामगढ़ बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, बीएसएफ कर रही पूछताछ, जांच से निकले नए खुलासे

Mon, 25 Nov 2024 03:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा जिले के रामगढ़ बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बीएसएफ द्वारा की गई पूछताछ में व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई और उससे कोई संदिग्ध सामग्री भी नहीं मिली। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर दिखाई दे रहा है और उससे कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

विज्ञापन


यह व्यक्ति सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के कारण दिखा, लेकिन जांच के दौरान उसके पास से कोई खास जानकारी या सामग्री प्राप्त नहीं हुई। बीएसएफ ने इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए पहले अपने कब्जे में लिया और बाद में उसे  पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बीएसएफ ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें