फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राजोरी में भाजपा नेता के घर के पास दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Mon, 28 Oct 2024 04:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कपिल सरियल के घर के पास रविवार रात तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर राजोेरी से सटे तलवाल गांव में रविवार रात साढ़े 8 से 9 बजे के बीच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कपिल सरियल के घर के पास तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।कपिल सरियल ने बताया कि रात करीब 8:50 बजे पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि बैग लिए तीन संदिग्ध आपके घर का पता पूछ रहे थे। उन्होंने घर का दरवाजा भी खटखटाया। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वे जंगल की तरफ चले गए। संदिग्धों की तलाश में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। संदिग्ध देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, एसएसपी रणदीप कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिलावर के पंजतीर्थी में भी दिखे तीन संदिग्ध
 बिलावर के पंजतीर्थी में भी देर रात तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बिलावर और कठुआ दोनों क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगलीधर में एक महिला ने तीन संदिग्धों को देखा। सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ज्ञात हो कि करीब एक माह पहले ही अगलीधर से कुछ दूरी पर कोहग मांडली में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर किया था। कुछ आतंकी भाग गए थे। भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के पुराने रूट उज्ज दरिया के किनारे कठुआ के घाटी और बिलावर के पंजतीर्थी को जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें