बता दें कि 19 जनवरी को शहर की सबसे व्यस्त ज्यूल चौक पर दिन दहाड़े विजयपुर के रहने वाले सुमित जंडयाल की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने सरेआम काम में सवार सुमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कुछ देर बाद ही खौफ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ये उनके भाई शुन्नू की हत्या का बदला है। शुन्नु कठुआ में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। शुन्नु खौफ गैंग का सदस्य था। खौफ गैंग को शक था कि सुमित ने शुन्नु के कठुआ में होने की सूचना पुलिस को दी थी।पार्टी करते रह गई थी पिस्टल
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। जो सुमित का दोस्त है। एक दिन दोनों पार्टी कर रहे थे। तभी पिस्टल सुमित के पास रह गई। बहुत जल्द सुमित पिस्टल वापस लौटाने वाला था। लेकिन इसके पहले ही ये कांड हो गया। बता दें कि हत्याकांड के वक्त सुमित के पास से पिस्टल बरामद हुई थी। ये पिस्टल सुमित के दोस्त की थी और कार भी सुमित के दोस्त की ही थी।