फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पशु तस्करी रोकने पर पुलिस पर पथराव, सुभाष नगर इलाके में हुई घटना में सिपाही घायल

Tue, 21 Feb 2023 01:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस के अनुसार पशु तस्कर वाहन में छह पशुओं को लोड कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। तस्करों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिहाड़ी के सुभाष नगर में रविवार रात पशु तस्करी ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे आईटीबीपी का एक कांस्टेबल घायल हो गया। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात एक बजे पशु तस्कर टेंपो में छह पशुओं को लोड कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। इस पर पशु तस्कर सतर्क हो गए। करीब पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद वाहन की आड़ लेकर वहां से भाग गए। तस्करों के हमले में आईटीबीपी कांस्टेबल सौरा दुबे निवासी उधमपुर ंगंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। वह जीएमसी में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


तस्करों के भागने के बाद सभी नाकों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने धारा 360, 307, 332, 336, 379 और 511 के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त टेंपो को जब्त करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले नगरोटा बन टोल प्लाजा पर पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया था। अकसर पशु तस्कर रात क समय पशु तस्करी को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें