फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एसएसी ने ग्रेड-3 शिक्षकों के 7643 पद किए सृजित

Fri, 12 Jul 2019 02:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने ग्रेड-3 शिक्षकों के लिए 7643 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी। गुरुवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत गैर-स्नातक रहबर-ए-तालीम शिक्षकों (आरआरईटी) को नियमित करने के एक्शन प्लान को भी मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन


ग्रेड 3 के नवसृजित पदों पर नियुक्ति 25500-81100 रु (एल-4) के वेतनमान में की जाएगी। ग्रेड- 3 शिक्षकों के नवसृजित पदों को गैर स्नातक आरआरईटी से भरा जाएगा। इसमें सरकारी सेवा में नियुक्ति के लिए उनके चरित्र, शैक्षिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। 

ग्रेड- 3 शिक्षकों की सेवा शर्तें जनरल लाइन टीचर्स के समान ही होंगी लेकिन शुरुआती तौर पर यह एक अलग कैडर बनी रहेगा। शिक्षक ग्रेड-3  के शिक्षक ग्रेड के लिए पूरी तरह योग्य होंगे, इन्हें आवश्यकता के आधार पर भरा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग में ग्रेड-3 के तहत भर्ती होने वाले शिक्षकों के लिए उपयुक्त अवधि / मानक का अनिवार्य प्रशिक्षण मॉड्यूल छह महीने में तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें