फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर और आसपास जिलों के लोगों को जल्द मिल सकेगा कैथ लैब और कैंसर संस्थान का लाभ

Mon, 06 Aug 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Srinagar Medical College - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राज्यपाल ने कैथ लैब को आठ करोड़ जबकि कैंसर संस्थान के लिए 10 प्रतिशत राज्य हिस्सेदारी को अदा करने के आदेश दिए हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा ने पुनगर्ठित स्कीम्स गवर्निंग बॉड़ी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्कीम्स) सौरा का कामकाज सराहनीय है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने 179 आकस्मिक श्रमिकों के नियमितकरण के अलावा मानदंडों को पूरा करने के लिए स्कीम्स में राज्य कैंसर संस्थान और कैथ लैब के निर्माण पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कैथ लैब के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए जाए जबकि कैंसर संस्थान के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें दस प्रतिशत हिस्सा राज्य की ओर से तुरंत अदा किया जाए।
  
बैठक में स्कीम्स मेडिकल कॉलेज बेमिना, मातृत्व, शिशु देखभाल अस्पताल बेमिना के प्रशासनिक नियंत्रण, संकाय, छात्रावासों को लेकर भी जानकारी ली गई। बैठक में सूचित किया गया कि स्कीम्स सौरा की बिस्तर क्षमता 500 से 927 तक बढ़ी है। इसमें संस्थान में सालाना 48 हजार मरीजों को भर्ती कराया जा सकता है।
विज्ञापन


निदेशक स्कीम्स ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 में लगभग 10 लाख मरीजों का संस्थान के आउट-पेसेंट विभाग में इलाज किया गया है। इस दौरान 28 हजार मरीजों की सर्जरी की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वित्त सचिव नवीन कुमार चौधरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल, योजना एवं विकास विभाग प्रमुख सचिव रोहित कंसल, एम्स कोचीन से डॉ. पुनीत धर और अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें