फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक खेल कैलेंडर के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक होगी आज

Fri, 23 Apr 2021 02:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोविड के देखते हुए इस बार आउटडोर खेलों में अधिक महत्व।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Sports Council - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान जम्मू-कश्मीर में होने वाली खेल गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर के लिए शुक्रवार को सेक्रेटरी स्पोर्ट्स काउंसिल और विभिन्न खेल एसोसिएशन के बीच बैठक होगी। बैठक में 22 खेल एसोसिएशनों को बुलाया गया है। इसमें क्लोज कांटेक्स खेल से संबंधित एसोसिएशनें हिस्सा नहीं लेंगी। सभी खेल एसोसिएशनों ने वित्तीय वर्ष के दौरान होने वाली खेल गतिविधियों का कैलेंडर काउंसिल का सौंप दिया है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार क्लोज कांटेक्ट वाले खेलों की गतिविधियों में कुछ कटौती हो सकती है, जबकि आउटडोर और ऐसे इनडोर खेल जिनमें क्लोज कांटेक्स कम होता है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल हर वर्ष खेल एसोसिएशन से वार्षिक कैलेंडर लेती है। काउंसिल केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में इस वित्तीय वर्ष चार प्रतिस्पर्धाओं की प्रीमियर लीग आयोजित करेगी। इसमें हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबाल शामिल है।

यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों के लिए निजी नर्सिंग होम भी किए जा रहे तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेल एसोसिएशन को बैठक में बुलाया
वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बिलियर्ड्स, बॉडी बिल्डिंग, शतरंज, साइकिलिंग, हैंडबॉल, जिमनास्टिक, पर्वतारोहण, टेबल टेनिस, टेनिस बॉल, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, रोलबॉल, सॉफ्ट टेनिस, और रोइंग शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें