फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: खेल कोच बनने का मौका, 22 खेलों में होगा निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स

Tue, 15 Nov 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद युवाओं को छह सप्ताह का निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स करवाने जा रही है। 22 खेलों का यह कोर्स एनआईएस पटियाला में होगा।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पोर्ट्स कोच के रूप में भविष्य बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद युवाओं को छह सप्ताह का निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स करवाने जा रही है। 22 खेलों का यह कोर्स एनआईएस पटियाला में होगा। इसके लिए कम से कम 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, वह जिलास्तर पर किसी खेल में शीर्ष तीन स्थानों में से एक का खिलाड़ी होना चाहिए।

विज्ञापन


छह सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स 1 दिसंबर 2022 से 25 जनवरी 2023 तक चलेगा। इसमें युवाओं को स्पोर्ट्स कोचिंग का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 से 42 वर्ष आयु तक के लोग इसके लिए आवेदन करे सकेंगे। खेल परिषद ने आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर रखी है। इच्छुक युवा जम्मू और श्रीनगर के खेल परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। 28 नवंबर तक खेल परिषद कोर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

इसमें सबसे ज्यादा पांच सर्टिफिकेट कोर्स रोइंग खेल में करवाए जाएंगे। इसके साथ तीरंदाजी, एथलेटिक, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, निशानेबाजी, वुशू, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, तलवारबाजी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों में सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे। एनआईएस पटियाला से कोर्स करने के बाद युवाओं के पास संबंधित खेल का कोच बनने का मौका होगा। वे खेल एसोसिएशन व खेल परिषद के साथ कोच के रूप में भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें