फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: क्रिकेट एसोसिएशन का बदला निजाम, प्रदेश के खिलाड़ियों ने भरी सफलता की उड़ान

Thu, 02 Dec 2021 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में निजाम बदलते ही खिलाड़ी सफलता की उड़न भरने लगे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्थानीय खिलाड़ियों का चयन होने से उसकी आर्थिकी भी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में निजाम बदलते ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की उड़न भरने लगे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की रिटेंशन में भी प्रदेश के खिलाड़ी मालामाल हुए हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया है।

विज्ञापन


अब्दुल समद को पिछले ऑक्शन में सनराइजर ने 20 लाख में खरीदा था, जबकि इस बार उन्हें चार करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसे में उनकी कमाई में 19 गुना बढ़ी है। युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक सनराइजर के साथ 10 लाख रुपये में जुड़े थे, जिन्हें इस बार चार करोड़ रुपये से रिटेन किया गया है। ऐसे में उनकी कमाई में 39 गुना बढ़ोतरी हुई है। दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है।

आईपीएल से लेकर बीसीसीआई की इंडिया-ए और चैंपियनशिप ट्राफी जैसी बड़ी चैंपियनशिप के लिए प्रदेश्गुनालाड़ियों का चयन हो रहा है। बीसीसीआई ने प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ाने और जेकेसीए का कामकाज देखने के लिए तीन सदस्यीय उप-समिति तैनात की है।
विज्ञापन


उप-समिति ने कुछ अच्छे बदलाव किए हैं, जिससे खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है जो प्रदेश क्रिकेट को नई दिशा और आयाम देने का काम कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में 2019 के बाद से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। खेल ढांचे के विकास से नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। क्रिकेट में अब्दुल समद, उमरान मलिक, सरला देवी, आर्या ठाकुर, बवनदीप कौर और अमान जरी जैसे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल किया है।

आईपीएल में और खिलाड़ियों के चुने जाने की उम्मीद
आईपीएल में इस बार प्रदेश के कुछ और खिलाड़ियों के चुने जाने की उम्मीद है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में मुजतबा यूसुफ, आबिद मुश्ताक, रासिक सलाम जैसे खिलाड़ी खेलते दिख सकते हैं। आबिद मुश्ताक को मुंबई इंडियन के ट्रायल के लिए बुलाया भी था। ऐसे में इस बार प्रदेश के कुछ ओर खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
 

खेल और खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया है। अभी भी बहुत कुछ करने की कोशिश में हैं। खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के हिसाब से ही तैयार किया जा रहा है। आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के खिलाड़ी खेलें, इसके लिए फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की सूची भेजी जा रही है।

विज्ञापन

- मित्थुन मन्हास, जेकेसीए उप-समिति सदस्य एवं पूर्व क्रिकेटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें