विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने राजभवन में बुधवार को उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात कर जन कल्याण और केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के एडीजी चंद्र शेखर ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात कर निदेशालय के कामकाज के अलावा प्रदेश में आर्थिक और नारकोटिक्स के अपराध की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।