फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2019 12:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • माता-पिता काम पर गए थे, बच्ची घर में अकेली थी
  • मध्य प्रदेश के उमरिया का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव एक अन्य झुग्गी से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल छोटू मूल निवासी उमरिया (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता श्रमिक हैं और मूलरूप से बिहार से हैं और यहां एक कारखाने के पास झुग्गी में रहते हैं। सोमवार को दोनों पति-पत्नी काम पर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी युवक बच्ची को फुसला कर पास ही की झुग्गी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। 

शाम को दंपती जब कारखाने से लौटा तो बच्ची को घर में नहीं पाकर तलाश की। नहीं मिली तो चौकी में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने भी तलाश शुरू की तो इसी दौरान एक झुग्गी में बच्ची का शव मिल गया। लोगों ने पास ही की झुग्गी में रहने वाले युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया तो उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 302, 376 के तहत मामला दायर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।-तिलक राज भारद्वाज, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें