जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ सहित तीन लोगों का अपहरण किया है। इसके बाद से पुलिस व सेना की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शोपियां जिले में आतंकियों ने दोपहर को पूर्व एसपीओ बशारत अहमद निवासी जैनापोरा के घर में घुस कर उनका अपहरण कर लिया। उसके बाद इसी गांव के दो अन्य लोगों जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागे को भी अगवा कर लिया।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सेना की मदद से आपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गैरतलब रहे कि कुछ दिन पहले भी आतंकियों ने लोगों का अपहरण किया था, जिसमें से एक की हत्या कर दी थी।