फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी की शाहिदा ने बनाई स्मार्ट चाबी, नाबालिग नहीं चला पाएगा वाहन...सड़क हादसे रोकने की पहल

Sat, 10 Jun 2023 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शाहिदा का कहना है कि स्मार्ट वाहन चाबी ड्राइवर की उम्र और लाइसेंस संख्या का पता लगा लेती है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से जुड़ा है। नाबालिगों के कारण होने वाले सड़क हादसों को देख प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।
विज्ञापन
घाटी में स्मार्ट चाबी बनाने वाली शाहिदा बानो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला की शाहिदा बानो ने नाबालिगों की ओर वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसे रोकने के लिए एक स्मार्ट वाहन चाबी बनाई है। शाहिदा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ की छात्रा है और शीरी नरवा बारामुला की रहने वाली है। उसका चयन साइंस पर होने वाले जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हुआ है।

विज्ञापन


दो अन्य छात्र भी इसके लिए चुने गए हैं। शाहिदा का कहना है कि स्मार्ट वाहन चाबी ड्राइवर की उम्र और लाइसेंस संख्या का पता लगा लेती है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से जुड़ा है। नाबालिगों के कारण होने वाले सड़क हादसों को देख प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। उनका दावा है कि स्मार्ट चाबी में बेशकीमती जिंदगियां बचाने की क्षमता है।

चाबी फिंगरप्रिंट सेंसर के माध्यम से ड्राइवर की उम्र और लाइसेंस नंबर के अलावा फिंगर प्रिंट का पता लगा लेती है। ड्राइवर नाबालिग या उसके पास वैध लाइसेंस नहीं तो चाबी वाहन को स्टार्ट नहीं होने देगी। यह सरल समाधान नाबालिगों की ओर से वाहन चलाने से होने वाले हादसों को रोकने में काफी मदद कर सकता है।

जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुनी गईं

शाहिदा साइंस पर होने वाले जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुनी गई हैं। वह इंस्पायर नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित हैं। 8वीं में पढ़ते उसने इन्वेंटर इंडिया चैलेंज जीता था। वह पिछले महीने द नेशनल टेक्नोलॉजी वीक 2023 में भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन


इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसमें देश भर से हजारों युवा इनोवेटर्स आए थे। अब जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में चयन होने पर शाहिदा ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके मेंटर रियाज अहमद   गनई व शिक्षकों का खास सहयोग रहा है।

कश्मीर में इंस्पायर अवार्ड्स मानक के प्रांतीय नोडल अधिकारी डॉ. सज्जाद अहमद मीर ने जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुने गए तीन योग्य छात्रों शाहिदा बानो, महविश रियाज और दानिश जाविद को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें