चुनाव के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
लोकसभा चुनाव के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच उप चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। उन्हें एक दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि, पीओ और पी-1 पोलिंग कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। सात कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे। जिला निवार्चन अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी कर्मियों के निलंबन का आदेश जारी करते हुए उप चुनाव अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है। जांच पूरी होने तक इन्हें वहीं सेवाएं देनी होंगी।