फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक और आईएएस अफसर ने दिया इस्तीफा, नेकां में हो सकते हैं शामिल

Thu, 21 Feb 2019 01:09 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • नेकां में शामिल होकर शुरू कर सकते हैं राजनीतिक पारी
  • इससे पहले पिछले महीने शाह फैसल दे चुके हैं त्यागपत्र
विज्ञापन
फारूक अहमद शाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में राजनीति में शामिल होने के कयास के बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फारूक अहमद शाह ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना है कि वह चुनाव से पहले नेशनल कांफ्रें स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


2004 बैच के आईएएस अधिकारी शाह मौजूदा समय में पीएचई के साथ प्रशासनिक सचिव-राहत व पुनर्वास का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। 

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार आईएएस अधिकारी खुर्शीद अहमद शाह को फारूक शाह की जगह प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपे गए हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें थी कि 57 वर्षीय शाह सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर चुनाव से पहले नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आईएएस अधिकारी शाह फैसल नौ जनवरी को सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले स्थान पर आकर चर्चा के केंद्र में आए थे।

उन्होंने सेवा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी या अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस में फिलहाल  शामिल नहीं होंगे लेकिन वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़कर खुश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें