फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों का आतंक पर प्रहार, हाल ही में हिजबुल में शामिल हुआ आतंकी तारिक हुसैन वानी गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की किश्तवाड़ पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान तारिक हुसैन वानी पुत्र मोहम्मद अमीन वानी निवासी मोहल्ला डच्चन के रूप में हुई है। 17 आरआर, सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन और प्रदेश पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सोमवार देर रात आतंकी को पकड़ने में सफलता पाई।

विज्ञापन


यह आतंकी 14 नवंबर को आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हुआ था। आतंकी के पास से एक राइफल, एक मैगजीन, 64 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों को मिली इस सफलता के बाद संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे भी हो सकते हैं।

वहीं आज यानी कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर को घाटी में अशांति फैलाने वालों को पकड़ने में एक और सफलता मिली। बारामुला में दुकानों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि अभियुक्त की पहचान मारूफ, आदिल, बिलाल और समीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की भरपूर साजिशें रची जा रही हैं

बता दें कि घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की भरपूर साजिशें रची जा रही हैं, कुछ शरारती तत्व लगातार ऐसे प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की रात श्रीनगर के रेजिडेंसी रोड स्थित बाजार में कुछ दुकानों को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते इसे विफल कर दिया गया। शहर में इस तरह की रहस्यमय घटनाओं की कड़ी में यह नई घटना है।
 
अधिकारियों को अंदेशा है कि शरारती तत्व उन दुकानदारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में अघोषित बंद का पालन नहीं किया। रविवार को देर रात रेजिडेंसी रोड स्थित लैंबर्ट लेन बाजार की कुछ दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग के हवाले करने की कोशिश की गई। लेकिन सचेत नागरिकों की सूझबूझ के चलते यह प्रयास विफल रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें