फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः दुकानों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बारामुला में दुकानों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने आज यानी कि मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि अभियुक्त की पहचान मारूफ, आदिल, बिलाल और समीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की भरपूर साजिशें रची जा रही हैं, कुछ शरारती तत्व लगातार ऐसे प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की रात श्रीनगर के रेजिडेंसी रोड स्थित बाजार में कुछ दुकानों को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते इसे विफल कर दिया गया। शहर में इस तरह की रहस्यमय घटनाओं की कड़ी में यह नई घटना है।
 

अधिकारियों को अंदेशा है कि शरारती तत्व उन दुकानदारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में अघोषित बंद का पालन नहीं किया। रविवार को देर रात रेजिडेंसी रोड स्थित लैंबर्ट लेन बाजार की कुछ दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग के हवाले करने की कोशिश की गई। लेकिन सचेत नागरिकों की सूझबूझ के चलते यह प्रयास विफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में तीसरा मामला

उसी इमारत में रहने एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार को देर लोगों को बिल्डिंग के आसपास से पेट्रोल की महक आई जिसके बाद वे तुरंत नीचे गए तो देखा कि कुछ दुकानों पर पेट्रोल का छिड़काव किया गया है, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद लोगों ने बाजार एसोसिएशन के सदस्यों को आगाह किया, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
 
क्षेत्र में रहस्यमयी आग का तीन दिनों में यह तीसरा मामला सामने आया। इससे पहले शुक्रवार को हरि सिंह स्ट्रीट के गोनी खान इलाके और शनिवार को बुडशाह चौक की अति-सुरक्षित अखाड़ा बिल्डिंग के सामने भी शरारती तत्वों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें