उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर विज्ञान तकनीक और नवोन्मेष काउंसिल का गठन हुआ है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
काउंसिल में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को चेयरमैन होंगे। काउंसिल में सरकार के प्रतिनिधियों में मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव, एलजी के प्रधान सचिव, विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रशासनिक सचिव भी काउंसिल में सदस्य बनाए गए हैं।
काउंसिल में जम्मू व कश्मीर विद्यालयों के उपकुलपति और कृषि, विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति सदस्य सचिव, इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालोजी अवंतिपोरा, पुलवामा कश्मीर के उप कुलपति सदस्य बनाए गए हैं। अन्य सदस्यों में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा, बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी के उपकुलपति शामिल होंगे।
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटिव मेडिसन, जम्मू/ श्रीनगर के निदेशक, इंडियन इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालोजी जम्मू के डायरेक्टर को भी सदस्य बनाया गया है। नेशनल इंस्टीटयूट आफ टेक्नालोजी, श्रीनगर के निदेशक, श्रीनगर के सौरा स्थित स्किम्स के डायरेक्टर को भी सदस्य बनाया गया है। सेंट्रल इंस्टीच्यूट आफ टेंपरेचर हार्टिकल्चर रंग्रेथ, श्रीनगर के निदेशक को भी सदस्य बनाया गया है।