फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सांबा में मालगाड़ी ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

Tue, 19 Mar 2024 05:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा में मंगलवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा में मंगलवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान चंदली सुंब गांव निवासी दलबीर सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी रेलवे पुलिस के एक गश्ती दल को सुबह करीब साढ़े छह बजे नानक चक के पास उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें