फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 149 दिन बाद आज रात से शुरू होगी मोबाइल एसएमएस सेवा

Tue, 31 Dec 2019 04:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
निदेशक सूचना रोहित कंसल - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर में नए साल पर सरकार घाटी के लोगों के लिए मोबाइल एसएमएस सेवा शुरू करने जा रही है। यह बात जम्मू-कश्मीर सरकार के निदेशक सूचना रोहित कंसल ने जम्मू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।  
विज्ञापन

 
रोहित कंसल ने कहा कि घाटी के सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सेवा भी एक जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। 
 


आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में पांच अगस्त से मोबाइल इन्टरनेट सेवा सहित फोन और एसएमएस सेवा पर रोक थी। बाद में 14 अक्टूबर को पोस्टपेड मोबाइल कॉल सेवा शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन

कश्मीर: अनुच्छेद 370 का खात्मा

केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही लद्दाख को एक राज्य में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सरकार के इस फैसले को चुनौती देने के लिए कई याचिकाएं दाखिल कई गईं।

सु्प्रीम कोर्ट फिलहाल इन याचिकाओं की सुनवाई कर रही है और अगले साल की शुरुआत में इन मामलों को सात जजों की एक बेंच को भेजा जा सकता है। इन याचिकाओं में आवाजाही पर प्रतिबंध, इंटरनेट पर पाबंदी और प्रेस स्वतंत्रता एवं जम्मू-कश्मीर में संचार सुविधाओं पर रोक जैसे मुद्दे शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, उसने ये सभी कदम इस क्षेत्र के विकास और विवादित मुद्दे को सुलझाने की नीयत से उठाए हैं। कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से अब तक आपसी शत्रुता के केंद्र में रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें