जम्मू के सतवारी चौक में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनंतनाग में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर ट्रक पलटने से उसमें लदी 1500 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई।
जम्मू सतवारी चौक में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इसी बीच अनंतनाग जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और बड़ा हादसा हुआ जहां एक ट्रक पलटने से उसमें लदी करीब 1500 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। ट्रक के टर्निंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और क्षति का आकलन किया जा रहा है।