फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार अच्छे से चल रही है और 5 साल में घोषणापत्र के सभी वादे पूरे करेंगे, जबकि महबूबा मुफ्ती के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह से अच्छे से चल रही है और वे अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पांच साल में पूरा करेंगे। उन्होंने यह बयान जम्मू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। डॉ. अब्दुल्ला ने कहा हमारी सरकार बहुत अच्छे तरीके से काम कर रही है और हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पांच साल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा किए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा उन्हें ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए हमारा घोषणापत्र इस बारे में स्पष्ट है। महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में धारा 370 के मुद्दे पर बयान दिया था, जिस पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।