जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में बुधवार को शिवखोरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना सिंबल चौक पर उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश से आए तीर्थयात्री एक बस में सवार होकर शिवखोरी मंदिर जा रहे थे और उनकी बस एक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, बस में 35 से 40 तीर्थयात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 12 तीर्थयात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद शिवखोरी मंदिर जा रहे थे। अधिकारियों ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।