फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 74वें गणतंत्र पर तिरंगे की रोशनी में जगमग हुआ शहर जम्मू, जमीन से आसमान तक सुरक्षाबल सतर्क

Thu, 26 Jan 2023 01:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एमए स्टेडियम और इसके आसपास पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। वहीं, शहर के सभी संवेदनशील स्थलों और इलाकों में भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी। जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जगह-जगह तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Jammu City - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू शहर के प्रसिद्ध स्थल तिरंगे की रोशनी में चमक रहे हैं। गुरुवार को एमए स्टेडियम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यहां मुख्य आयोजन के चलते सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वर्दीधारी पूरी तैयारी में हैं। जमीन से आसमान तक देशविरोधी तत्वों पर नजर रहेगी।

विज्ञापन


एमए स्टेडियम और इसके आसपास पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। वहीं, शहर के सभी संवेदनशील स्थलों और इलाकों में भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी। जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जगह-जगह तैनाती की गई है। खासकर नागरिक सचिवालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रघुनाथ बाजार, रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, महामाया मंदिर, पीरखो मंदिर, सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों, सैन्य प्रतिष्ठानों समेत संवेदनशील जगहों को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

विज्ञापन

Jammu - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सतर्क, आप भी बनिए जिम्मेदार

अपने वाहन को कहीं भी पार्क करने से पहले और ले जाने के वक्त पूरी तरह से जांच कर लें। कहीं भी किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पास के पुलिस थाने, नाके पर जानकारी दें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने आसपास नजर रखें और पुलिस को सहयोग करें
सीमांत इलाकों में त्रिस्तरीय सुरक्षा सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

आरएस पुरा, अखनूर, अरनिया, सुचेतगढ़, बिश्नाह, फ्लाय मंडाल आदि इलाकों से शहर को जोड़ने वाले इलाकों में बीएसएफ, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सीमा के साथ लगते 1 किलोमीटर की निगरानी बीएसएफ और सेना करेगी। इसके बाद 3 किलोमीटर के इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। जबकि 3 किलोमीटर के आगे जम्मू तक पुलिस का आतंकरोधी दल और अर्धसैनिक बल संबंधित पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियों की पुलिस रहेगी।

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा कि हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए हमने सभी जरूरी बंदोबस्त किए हैं। अतिरिक्त नाके स्थापित किए गए हैं। गश्त को बढ़ाया गया है। शहरवासियों से अपील है कि वह पुलिस का सहयोग करें। कहीं भी किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर हमें सूचित करें। लोग जितना सतर्क रहेंगे। उतना ही हम चुनौती से निपटने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें