फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने आतंकी मार गिराया

Sat, 19 Nov 2022 01:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

नौशेरा सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है।  सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है।
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के सतर्क जवानों ने नौशेरा सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर भारी मात्रा में असलहा लेकर आए आतंकी को ढेर कर दिया। शुक्रवार देर रात कलाल क्षेत्र में यह आतंकी बारूदी सुरंग के रास्ते से घुसपैठ की फिराक में था। मारे गए आतंकी से एक एके-56 और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे सीमा पर सेना के जवानों ने कुछ हलचल देखी। इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। हरकत देखते ही जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका, इस पर सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी। इसमें घुसपैठिए को मार गिराया गया।

सेना ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची नौशेरा पुलिस ने सेना के साथ शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को दफना दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकियों की घुसपैठ कराने के कई प्रयास सेना ने नाकाम कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें