फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: कुलगाम में SIU की दो संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश, टारगेट किलिंग से जुड़ा है मामला

Sat, 19 Nov 2022 12:27 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
विज्ञापन
SIU - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शिक्षिका रजनी बाला और अन्य दो कश्मीरियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा, आतंकी मददगारों पर कार्रवाई जारी रखते हुए, एसआईयू कुलगाम ने जिले में दो संदिग्ध लोगों के घरों को खंगाला है। यह कार्रवाई कोर्ट से तलाशी वारंट जारी होने के बाद की गई है।
विज्ञापन


शिक्षिका रजनी बाला, अब्दुल वकील शाह निवासी दानो मुकंदपोरा और ताहिर अहमद सोफी निवासी कुुलगाम की हत्या के सबूत जुटाने जा रहे हैं। तलाशी अभियान के दौरान, एसआईयू ने प्रासंगिक जानकारी एकत्र की। आपराधिक वारदातों में इन संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) की पहचान कर जिले में आतंकियों के पारिस्थितिक तंत्र को खत्म करने के लिए अभियान जारी है। यूएपीए के सभी मामलों के तार्किक निष्कर्ष के लिए कार्रवाई आगे में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें