फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा के बाद घर-घर का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस, हर चौखट तक पहुंचेगी राहुल की चिट्ठी

Mon, 06 Feb 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पार्टी का हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत अगले सप्ताह से होगी। इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में जुट गई है। अगले सप्ताह से प्रदेश भर में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राहुल गांधी की चिट्ठी पहुंचाएंगे।

 

इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि हाथ जोड़ो अभियान पूरे जम्मू-कश्मीर भर में चलेगा। उनका कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ जोड़ो अभियान को भी कांग्रेस प्रदेश में पूरी सक्रियता के साथ चलाएगी ।

विज्ञापन

 

इसे कामयाब बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता भी जुड़ेंगे। अभियान के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की सच्चाई बयां की है, उसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें